लोकप्रिय पोस्ट

About US

 Hello Friends!

Before appearing in front of you, it is important that first of all let me tell about myself and what is the purpose of starting this blog.

In fact, my nature is always such that "I do not think about what it looks like, rather, why does it look like this", I starts thinking about it. Every day new news passes in front of the eyes, I often share my views about it with my friends, the same people had the opinion and there was a lot of emphasis that I should keep my views in front of everyone. Now the easiest way to do this is through social media, and I have appeared in front of you. Although I've created this blog many years ago, but did not post anything on it. Now when it was needed, took it out of the store room and wiped the broom and brought it in front of you. Now it is your responsibility as to where you take it. The things posted on this are my own point of view, in the same way every person in the world has his own point of view, so I request all of you that if you see any deficiency in my point of view, then immediately correct it and do me a favor. No one was perfect. Express your likes and dislikes on my post clearly and with arguments in good words. I will wait for your valuable opinion.


दोस्तो!

आप के सामने पेश होने से पहले यह ज़रूरी है कि सबसे पहले मैं अपने बारे में और इस ब्लॉग को शुरू करने का क्या मक़सद है उसके बारे में पहले बताता चलूँ। 

दरअसल मेरा मिजाज हमेशा से ऐसा था कि जो दिखता है उसके बारे में नहीं सोचता हूँ, बल्कि यह ऐसा क्यूँ दिख रहा है उस की जुस्तुजू शुरू हो जाती है। रोज़ नई नई खबरें नज़र के सामने से गुजरती हैं, उसके बारे में मैं अक्सर अपने दोस्तों से अपना नज़रिया शेयर करता हूँ, उन्हीं लोगों की राय थी और काफी ज़ोर था कि मैं अपने नजरियात सब के सामने रखूँ। अब इसका सबसे आसान जरिया सोश्ल मीडिया है, और मैं आपके सामने हाजिर हो गया। हालांकि अपना यह ब्लॉग क़लमबाज़ कई साल पहले बनाया था मगर इस पर पोस्ट कुछ भी नहीं करता था। अब जब इसकी ज़रूरत पड़ी तो इसको स्टोर रूम से बाहर निकाला और झाड़ पोंछ कर आपके सामने ले आया। अब आपकी ज़िम्मेदारी बनती है कि आप इसको कहाँ तक ले जाते हैं। इस पोस्ट की गई बातें मेरा अपना नज़रिया हैं, वैसे ही दुनिया में हर बंदे का अपना अपना नज़रिया होता है, इस लिए आप सब से गुजारिश है कि मेरे नज़रिये में अगर आपको कोई कमी दिखती है तो फौरन उसको सुधार कर मेरे ऊपर एहसान करें। मुकम्मल कोई नहीं होता। मेरी पोस्ट पर अपनी पसंद नापसंद का इज़हार बेबाकी से और दलील के साथ अच्छे अल्फ़ाज़ में करें। मुझे आपकी क़ीमती राय का इंतज़ार रहेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable feedback.